रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की  बैठक का आज दूसरा दिन है। राजीव भवन में 11 बजे चुनाव समिति की बैठक होगी। PCC प्रभारी सचिन पायलट और  रजनी पाटिल शामिल होंगे। 

बता दें कि, राजीव भवन में आज कांग्रेस की बड़ी बैठक का दूसरा दिन है। सुबह 11 बजे बैठक शुरू होगी। इस बैठक में चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। 

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय में कल हुई थी बैठक

26 जनवरी की दोपहर छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय में स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठक की शुरुआत हुई थी। इस बैठक में प्रभारी सचिन पायलट, स्क्रीनिंग कमेटी प्रमुख रजनी ताई पाटिल, कृष्णा अल्लावरू, परगट सिंह सहित वरिष्ठ नेता की मौजूद रहे। पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता भी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- मेरे लिए चुनाव लड़ना संभव नहीं 

वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने देश की राजधानी नई दिल्ली में हरिभूमि डाट काम के सहयोगी समाचार चेनल INH न्यूज से खास बातचीत की। सिंहदेव ने खुद के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि, मेरे लिए चुनाव लड़ने की संभावनाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, जिस क्षेत्र का मैं प्रतिनिधित्व करता हूं वहां पर बेहद कम वोट देखने को मिले थे। मैं जीत नहीं पाया। वहीं जिस क्षेत्र से मैं आता हूं.. वह आरक्षित सीट है। ऐसे में कहीं और जाकर चुनाव लड़ना, जहां पहले से ही लोग तैयारी कर रहे हों अच्छा नहीं है। 

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी का वोट शेयर बराबर- सिंहदेव 
इसके अलावा श्री सिंहदेव ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में वोट शेयर कांग्रेस और बीजेपी का बराबर ही था। लोकसभा चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए कांग्रेस के पास अच्छी संभावना है। वहीं राहुल गांधी की  भारत जोड़ो यात्रा में ममता बनर्जी के शामिल न होने पर सिंहदेव ने कहा कि, राहुल गांधी न्याय की बात को लेकर देश का दौरा कर रहे हैं। यात्रा में जो आना चाह रहे हैं वह आ रहे हैं मिलने के लिए।