मयंक शर्मा - कुनकुरी। छत्तीसगढ़ में भाजपा के द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपानेताओं का दौरा जारी है। मंगलवार को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में तिंरगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य आतिथ्य पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने  जय स्तम्भ चौक में स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा में माल्यार्पण कर किया।  तिंरगा बाइक रैली का समापन किया गया । यह आयोजन विधानसभा स्तरीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों भाजपानेताओं के द्वारा किया गया है। इस मौके पर पूरे नगर का भ्रमण किया। 

आम जन में देशभक्ति की भावना हो विकसित 

कुनकुरी में 500 फिट का तिरंगा रैली निकाल का शहर भ्रमण कर हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है इसी गौरव को संवर्धित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज अपने घरों में फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि आम जन में देश भक्ति की भावना विकसित हो और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। जिसके अंतर्गत तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा मेला, तिरंगा सम्मान जैसे कार्यक्रम पूरे देश मे किया जा रहा है। 

ये लोग रहे मौजूद

500 फिट तिरंगा रैली में मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, घनश्याम अग्रवाल, शिवकुमार बंग, राजू नंदे, मनोज अग्रवाल, सुनील गुप्ता, उपेंद्र यादव, रवि भगत, स्कूल के बच्चे के साथ साथ पुर शहर वासी शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजक में मुख्य रूप से भरत सिंह, सुनील अग्रवाल और अमित अग्रवाल का विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर जशपुर जिला के एसपी शशिमोहन, जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री भरत सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि भगत, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, सुनील अग्रवाल, गोपाल कश्यप, अमन शर्मा, विकास नाग,गणेश गुप्ता, रीना बारला, प्रियंका गिरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।