कांकेर। कांकेर जिले के पखांजूर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पी व्ही 4 गांव के एक युवक ने ग्रामीणों की जान संकट में डाल दी है। दरअसल, जिन दो गायों को पागल कुत्ते ने काटा था उसने उनके दूध से बनी मिठाई को प्रसाद के रूप में पूरे गांव को खिला दिया। इसके बाद उसने खुद रेबीज का इंजेक्शन लगा लिया। 

शुक्रवार की बड़ी खबरें 

पागल कुत्ते ने गाय को काट लिया : उसी गाय के दूध से बनी मिठाई पूरे गांव ने खाई... फिर क्या हुआ? : कांकेर जिले के पखांजूर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पी व्ही 4 गांव के एक युवक ने ग्रामीणों की जान संकट में डाल दी है। दरअसल, जिन दो गायों को पागल कुत्ते ने काटा था उसने उनके दूध से बनी मिठाई को प्रसाद के रूप में पूरे गांव को खिला दिया। इसके बाद उसने खुद रेबीज का इंजेक्शन लगा लिया। 

जंगल में मिला बच्ची का कंकाल : चार महीने से लापता थी 13 साल की बच्ची, पेड़ पर फंदा और नीचे मिलीं हड्डियां... छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के घने जंगलों के बीच में एक 13 वर्षीय बच्ची का कंकाल मिला है। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जहाँ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास से बच्ची के बाल, हड्डियां, कपड़े व अन्य चीजें बरामद की हैं। जांच के बाद पता चला कि, कंकाल गाँव की एक बच्ची सविता बैगिन की है। जो पिछले 4 महीनो से लापता थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बाप ने थप्पड़ जड़ा तो बेटे ने मार डाला : बेराजगार बेटा घर में कर रहा था तोड़फोड़, थप्पड़ मारने पर दबा दिया गला : रायपुर में एक गुस्साए युवक ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, बाप-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद पिता ने बेटे को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर गुस्साए बेटे ने पहले तो पिता का सिर जमीन पर पटका, फिर गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।   

चॉइस सेंटर में आरपीएफ की दबिश : पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बनाने वाले सक्रिय दलाल गिरफ्तार : आरपीएफ, जोन के विभिन्न मंडलों में अभियान चलाकर पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पोस्ट प्रभारी के एसके दत्ता के आदेश पर टिकरापारा थाना क्षेत्र के गांधी चौक में कंप्यूटर एंड चॉइस सेंटर में दबिश देते हुए कार्रवाई की गई। आरपीएफ ने खेमराज साहू पिता इंद्र कुमार साहू उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया।

बैंक घोटाला : मृत व्यक्ति के नाम से निकाले लाखों रुपए, शिकायत के पांच साल बाद एक आरोपी गिरफ्तार : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक मृत व्यक्ति के नाम से फर्जी तरीके से केसीसी लोन लिया गया। मृतक के नाम से आरोपी ने 2 लाख 18 हजार रुपए फर्जी तरीके से निकाला था। अब पांच साल बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल : मोबाइल टॉर्च के सहारे हो रही प्रसव प्रक्रिया, अस्पताल में इंवर्टर है लेकिन वह भी खराब : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम के हालात बद से बदतर हो चुकी हैं। बिजली गुल होने के बाद अस्पताल में उपचार मोबाइल टॉर्च के जरिए किया जा रहा है। वहीं लेबर रूम में स्टाफ नर्स मोबाइल के टार्च के जरिए प्रसव करवा रही हैं।

बारिश का कहर : महानदी में 20 किमी बहकर छत्तीसगढ़ से ओडिशा पहुंची महिला : जिले में तेज बारिश के दौरान बुधवार को सारंगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरथ में एक महिला महानदी में जा गिरी। महिला महानदी के तेज बहाव में बहते हुए 20 किमी दूर ओडिशा के पलगढा जा पहुंची जहां नदी में मछली पकड़ने उत्तरे मछुआरों ने महिला को जद्दोजहद करते देखा तो गहराई में जाकर उसे नदी से बाहर निकाला। बाद में इसकी सूचना ओडिशा पुलिस को दी गई और ओडिशा पुलिस ने सारंगढ पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की। जिसके बाद सारंगढ़ पुलिस महिला को लेने ओडिशा रवाना हुई।