रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं। 

सोमवार की बड़ी खबरें 

सीएम निवास में मनाया जाएगा तीजा पोला तिहार

सीएम निवास में भव्य रूप में तीजा पोला तिहार मनाया जाएगा। तीजा पोला तिहार पर महतारियों को सौगात मिलेगी। सीएम साय महतारी वंदन की 7वीं किश्त जारी करेंगे। 

कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रेसवार्ता

आज कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रेसवार्ता होगी। 33 जिला मुख्यालयों में कांग्रेस आज प्रेसवार्ता करेगी। 12.30 बजे गांधी मैदान कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता करेंगे। बढ़ते अपराध के मामलों पर कांग्रेस सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर जानकारी देगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी प्रेसवार्ता में शामिल होंगी। वे महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाएंगी। 

मुख्यमंत्री साय रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग जिला का दौरा करेंगे। सुबह 11 बजे से सीएम हाउस में तीजा पोला तिहार मनाया जाएगा। इसके बाद सीएम साय 2.30 बजे दुर्ग जिला के धमधा तहसील जाएंगे। 3 बजे पोला महोत्सव में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे वापस सीएम आवास लौटेंगे।