जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के पिपलावांड गांव में डबरी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को दो बच्चे अपनी माँ के साथ नल में पानी भरने गए हुए थे। इस दौरान बच्चे खेलते-खेलते डबरी के पास पहुंच गए। जब माँ ने उन्हें आसपास नहीं देखा, तो उसने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन कोई आवाज नहीं है। बच्चों को ढूंढने के लिए गाँव के लोग एकत्र हो गए और आसपास खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद डबरी में दोनों बच्चे के शव तैरती हुई मिली।

   परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

इसके बाद ग्रामीणों दोनों बच्चों को डबरी से निकलकर स्वास्थ्य केंद्र ले जाए गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।