महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में नगर सैनिक की मौके पर मौत हो गई। वहीं निलंबित आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सैनिक का नाम 56 वर्षीय गुरूबारू मिरधा था। वही घायल चालक का आरक्षक का नाम घनाराम कुर्रे है। बताया जा रहा है कि, दोनों एक कार में सवार होकर तुमगांव की ओर से महासमुंद जा रहे थे तभी ग्राम बेमचा के उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में नगर सैनिक की मौके पर मौत हो गई। वहीं निलंबित आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

निलंबित आरक्षक का चल रहा इलाज

इस हादसे में कार के उड़े परखच्चे उड़ गए है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में  कार्रवाई में जुट गई।