बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरा गई।  पानी में डूबने से कार में सवार डॉक्टर की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है। 

मृतक डॉक्टर थनेश साहू

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम थनेश साहू था। वह भानपुरी गांव का रहने वाला था। दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीण चिकित्सा साहयक के पद पर पदस्थ था। बताया जा रहा है कि, थनेश साहू छुट्टियां मनाने के लिए गांव गया हुआ था। वह शनिवार को अपने कार की सर्विसिंग कराकर वापस लौट रहे थे तभी ग्राम भूलनडबरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले में जा रही । पानी में डूबने से कार में सवार डॉक्टर की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई। है। 

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई बाइक, दो की मौत

इधर, सरगुजा के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में थे। तभी काराबेल पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे डिवाइडर से जाकर टकरा गए। यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, चिरंगा नवानगर निवासी जोसेफ (25) और विकास (23) निवासी नमनाकला अम्बिकापुर के हैं। दोनों सीतापुर दसक्रम कार्यक्रम के लिए आए थे। घर वापसी के दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल सीतापुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

..