दिलीप वर्मा/तिल्दा-नेवरा- रायपुर लोकसभा सीट जीतने के साथ-साथ तिल्दा नेवरा शहर भाजपा मंडल में भी अभूतपूर्व जोश देखा गया है। शहर के 24 के 24 बूथ में भाजपा ने रिकार्ड तोड़ मतों से जीत दर्जी की है। क्षेत्र से मिली ऐतिहासिक लीड और विजय आभार रैली भाजपा मंडल की तरफ से निकाली गई। जिसमें नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रोड़ शो कर मातादाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ क्षेत्रीय विधायक और मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रमन लाल शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, लोकसभा संयोजक अशोक बजाज, पूर्व विधयाक प्रमोद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग उपस्थित थे। 

आतिशबाजीयों के साथ स्वागत किया

भाजपा शहर मंडल ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आतिशबाजीयों के साथ स्वागत किया और उन्हें लड्डू से तौला हुआ पुष्प वर्षा भी की गई है। आभार रैली शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए गांधी चौक नेवरा पहुंची, इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत कार्यक्रम कर जगह-जगह मिठाईयों और फलों से तौला गया।

लोगों का विश्वास बनाए रखूंगा 

आभार रैली कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, तिल्दा नेवरा वासियों का आभार स्नेह रिकार्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज करने श्रेय जनता को जाता है। क्योंकि मेरा मेरा पुराना नाता रहा है। मेरे लिए कोई नया नहीं हैं, आप लोगों के उत्साह से और विश्वास से मुझे जिताया है। उसे मैं हमेशा बनाये रखूंगा, आप लोगों ने मुझे प्रदेश से ऊपर अब ज्यादा जिम्मेदारी के साथ देश की सेवा के लिए भेजा है। मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करेंगे, जनता की मांगो को पूरा करेंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अदिति बघमार,  जिला महामंत्री छोटेलाल सोनकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष वेदराम मनहरे ,जिला उपाध्यक्ष राम पंजवानी, नगर पालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष फनेन्द्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष भागबली साहू, सुदेश जैन, सूरज नारायण शर्मा, लक्ष्मीचंद नागवानी, यशवंत वर्मा, रमेश रिंकू अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, विकास कोटवानी, रवि सेन, नरसिंग वर्मा, प्रेमनाथ वर्मा, हिरानंद भोजवानी, सतीश निषाद, कृपारम पटेल, पोषण वर्मा, खूबचंद वर्मा, लुकराम बघेल, विजय ठाकुर, नवीन केसरवानी, मोहन साहू, मनोज साहू, चरण जांगड़े, दिल्हारण निषाद, राजेश कोटवानी, राजकुमार गेंदरे, अरुण अग्रवाल, राजेश सेतपाल, जय केसरवानी, रमेश विरानी, राजेंद्र केशरवानी दिनेश पंजवानी, मनहरण वर्मा, टेकराम यादव, अशोक केसरवानी सहित अनेक उपस्थित थे।