रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विश्वकर्मा महिला मंडल के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में  महिलओं ने पारंपरिक परिधान में खूब एन्जॉय किया। इस दौरान कई मजेदार एक्टिविटीज जैसे, चमच दौड़, बलून दौड़,डांस, सावन फैंसी ड्रेस किया गया।  

सावन गीत के साथ महिलाओं ने झूले का लिया आनंद

सावन महोत्सव में सुंदर पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने सभी एक्टिविटीज में भाग लिया। सावन के झूले का भी आनंद लिया। इस दौरान सभी ने एक से बढ़कर एक सावन के गीत गाकर नृत्य किया। इसके साथ ही पारंपरिक परिधान हरी साड़ी के साथ पूरा 16 श्रृंगार करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में शकुंतला विश्वकर्मा, शांति शर्मा, टोनी शर्मा, मोनी, संगीता शर्मा, अनिता शर्मा,अंजू, प्रीति, मोनिका शर्मा,उपस्थित थी।