रविकांत सिंह राजपूत- कोरिया। छत्तीसगढ़ के स्व सहायता समूह की महिलाओं को रेडी टू ईट का काम दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री महिलाओं के स्वरोजगार के लिए यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में रेडी टू ईट की सप्लाई का राज्य कृषि बीज विकाश निगम को दे दिया गया था। जिसके कारण हजारों की संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार से वंचित हुई थीं।

दरअसल महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कोरिया के दौरे पर पहुंची है। जहां पर उन्होंने प्रदेश के स्व सहायता समूह की महिलाओं के स्वरोजगार लिए मंत्री का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, जब कांग्रेस की सरकर थी तब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के हक़ के लिए लड़ाई लड़ी थी। जब डॉ. रमन सिंह की सरकार थी तब महिलाओं को रेडी टू ईट का काम दिया गया था। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने महिलाओं से उनका रोजगार छिना गया था।

इसे भी पढ़ें...पेंड्रा पहुंचना हुआ दुरूह, खस्ताहाल सड़क रोज दर्जनों वाहनों को बना रहा जर्जर

स्व सहायता समूह को दिया जाएगा रेडी टू ईट का काम 

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा की, भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था, की जैसे ही हमारी सरकार बनती है, तो पुनः स्व सहायता समूह की महिलाओं को रेडी टू ईट का काम दिया जाएगा। वहीं अब इस विषय पर हमारी सरकार विचार कर रही है और बहुत जल्द रेडी टू ईट का काम सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाएगा।