रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंताक्षरी, गायन, नृत्य और सावन सुन्दरी, रैम्पवाक से किया गया। जिसमें प्रतियोगियों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। वहाँ मौजूद सभी लोगों ने इवेंट को खूब एन्जॉय किया।

इन्हें मिला विशिष्ट स्थान 

सावन उत्सव में ग्रुप के सदस्यों के द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुति दी गई। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता में विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।गायन प्नतियोगिता में निकिता तिवारी,अनीता राव,सुनील ओझा विजेता बने। वहीं सावन सुन्दरी रैम्फवाक में अभिलाषा दुबे, कल्पना मिश्रा विजेता रहे।साथ ही मिथिलेश रिछारिया, वीणा मिश्रा, विद्या भट्ट और भानुप्रपकाश पाण्डेय ने विशिष्ट स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विजेताओं का किया गया सम्मान

वहीं इस शानदार कार्यक्रम के अंत में भानुप्रपकाश पाण्डेय ने सुझाव दिया गया कि, अगर हमारे संगठन में किसी के घर मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार के एक दो दिन के भोजन की व्यवस्था संगठन द्वारा की जाएगी। इस प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति दी।कार्यक्रम में गुणानिधि मिश्रा, सुनील ओझा, रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी,बबिता मिश्रा, सुमन पाण्डेय, सुनीता शर्मा, रजनी पाण्डेय और अन्य सदस्य मौजूद रहे।