Chhatarpur Crime: साउथ दिल्ली से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। यहां पर छतरपुर में कैट्स एंबुलेंस के चालक को गोली मार दी गई है। गोली लगने के बाद ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए एम्स ट्रामा में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है। घायल व्यक्ति की पहचान संगम विहार निवासी इकरार के रूप में हुई है। पीड़ित इकरार के भाई ने बताया कि रात में 3:00 बजे के आसपास उसके पास इकरार के साथ में काम करने वाला नर्सिंग स्टाफ ने कॉल कर जानकारी दी थी कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है।

विवाद के चलते हुई घटना

वह घटना की सूचना मिलने के बाद हॉस्पिटल पहुंचे। इकरार के भाई ने कहा कि गोली उसकी बहन के ससुराल वालों ने चलाई है। उनसे बीते एक वर्ष से विवाद चल रहा था। परिवार वालों के अनुसार इकरार की बहन की शादी के बाद से ही तलाक को लेकर मामला चल रहा है। तारीख पर इकरार ही अक्सर जाता था।

इससे पहले भी हुई घटना

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के जाफरपुर कलां में कुछ समय पहले ऐसी ही घटना सामने आई थी। 38 वर्षीय एक एम्बुलेंस चालक की कथित तौर पर दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अधिकारी ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा था कि जाफरपुर कलां इलाके में समसपुर खालसा और काजीपुर गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर हत्या की घटना की सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान सुनील के रूप में हुई थी, जो ढांसा गांव का रहने वाला था और एम्बुलेंस चलाता था। पुलिस उपायुक्त (Dwarka) एम हर्ष वर्धन ने कहा कि सुनील अपने काम से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था, तब ही मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें: Delhi Crime: मां के लिए रसमलाई लेने गया बेटा, सरेराह चाकू से गोदकर हत्या

दिल्ली में हत्या के मामलों में इजाफा

एनसीआरबी के डाटा के मुताबिक, हिंसक अपराधों में 2021 में 11,793 से घटकर 2022 में 11,477 हो गई। इनमें से अधिकतर मामले अपहरण और अपहरण (5,641) से संबंधित थे और इसके बाद डकैती (1,808) और प्रयास किए गए थे। रिपोर्ट में हत्याओं का मुख्य कारण विवादों (205 मामले) और निजी दुश्मनी (54) को बताया गया है। 500 से अधिक हत्या के मामलों के साथ, दिल्ली में सभी महानगरीय शहरों की तुलना में सबसे अधिक हत्याएं दर्ज की गईं। पिछले साल 509 मामलों में बच्चों सहित 440 पुरुषों और 91 महिलाओं की हत्या की गई, जिनमें से 16 मामले प्रेम संबंधों और 13 अवैध संबंधों के कारण थे।