Bharat Bandh: हरियाणा-पंजाब सीमा पर जारी किसानों की दिल्ली कूच की जिद्द के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। किसान आंदोलन के कारण पहले से किले में तब्दील हो चुकी दिल्ली में इस दौरान सड़कों से लेकर बाजारों तक आम आदमी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते चार दिन से लोगों को दफ्तर जाने में कई परेशानी हो रही हैै। 

दिल्ली बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

भारत बंद की वजह से आज दफ्तर जाने वालों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट ने साफ कर दिया है कि किसानों की ओर से शुक्रवार यानी आज बुलाए गए भारत बंद में व्यापारी शामिल नहीं होंगे। साथ ही, देशभर में सभी बाजार आम दिनों की तरह अपने समय पर खुले रहेंगे और  सामान्य रूप से खुले रहेंगे। 

चेयरमैन बृजेश गोयल ने दी जानकारी 

चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली में 700 बाजार और 56 औद्योगिक क्षेत्र है। भारत बंद को लेकर सभी बाजार संगठनों ने कहा है कि बाजारों और दुकानों को बंद करने का कोई इरादा नहीं है। हां, लेकिन यह काफी चिंताजनक स्थिति है कि अगर आंदोलन ज्यादा दिनों तक चला और दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेडिंग रही, तो दूध, सब्जी, फल आदि की आपूर्ति पर भी असर पड़ेगा।

दिल्ली के कारोबार में आई कमी 

जब से किसान आंदोलन शुरू हुआ है, तब दिल्ली का कारोबार काफी कम हो गया है। अगर हम सदर बाजार जैसे कुछ बाजारों में बिक्री की गिरावट 70 प्रतिशत तक हो गई है। जबकि इस समय शादियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में यह स्थिति व्यापारियों के लिए चिंताजनक है। दिल्ली में रोजाना 10 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होता है, जो घटकर 5 हजार करोड़ रुपये हो गया है। 

एनसीआर के अन्य शहरों का हाल

दिल्ली से सटे शहरों में भी हड़ताल का अधिक असर नहीं दिखाई दे रहा है। गुरुग्राम में भी सुबह से दुकानों के खुलने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं फरीदाबाद और नोएडा में भी हालात सामान्य हैं। हालांकि हरियाणा के रोडवेज कर्मचारियों और अन्य विभागों के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से लोगों को खासी परेशानी आ रही है। गुरुग्राम में हरियाणा रोडवेज राज्य सांझा मोर्चा की ओर से हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है। कर्मचारी नेता संदीप दलाल का कहना है कि हम विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल हैं। कर्मचारियों की मांग जायज है, जबकि सरकार इन मांगों को लंबे अर्से से अनदेखा कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज राज्य सांझा माेर्चा से जुड़े कर्मचारी भारत बंद में शामिल हैं।