Firing in Jahangirpuri: देश की राजधानी दिल्ली में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली पुलिस के तमाम कोशिशों के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। कभी चाकू मारने की घटनाएं सामने आती हैं तो कभी ताबड़तोड़ गोलीयां बरसाकर हत्या करने की खबर सामने आती है। इस बीच जहांगीरपुरी इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां रविवार देर रात 7 से 8 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों ने सी ब्लॉक स्थित एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया। राहत की बात है इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायरिंग की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वारदात में किसी को गोली लगने की खबर नहीं है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें बनाई है। जो इनके संभावित ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी है।

इससे पहले भी हुई थी फायरिंग

बता दें कि जहांगीरपुरी में फायरिंग की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है। इससे पहले 19 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके में दो लोगों ने सरेआम एक युवक पर गोली बरसी दी थी। इस फायरिंग की घटना में एक लड़के को गोली लगी थी, जिसे पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां से एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लिंक पर क्लिक कर पूरी खबर को विस्तार से पढ़िए...