Delhi ka Mausam: दिल्ली के लोग लगातार जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। पिछले कई हफ्तों से प्रदूषण से दिल्ली का बुरा हाल हो गया है। धूंध के कारण हवा के साथ-साथ पानी में भी जहर घुलने लगा है। वहीं, आज के मौसम की बात करें तो आज का मौसम साफ रहने वाला है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज की जाने की संभावना है। चलिए बताते हैं आज कैसा रहने वाला है दिल्ली के मौसम का हाल।

दिल्ली का औसत AQI 355

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार अपनी तरफ से प्रदूषण को कम करने के लिए वैसे तो कई कदम उठा रही है, लेकिन अभी तक इसका निदान नहीं निकल सका है। दिल्ली का आज का औसतन एक्यूआई 355 हो गया है, जो कि काफी खतरनाक माना जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज यानी शुक्रवार से GRAP-2 लागू कर दिया है। इसके लागू होने के बाद दिल्ली में ना सिर्फ कोयले और लकड़ी, बल्कि डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लग गया है। इसके साथ ही पार्किंग शुल्क भी बढ़ा दिया गया है, ताकि लोग सार्वजनिक साधन का इस्तेमाल अधिक करें।

किन 5 इलाकों का AQI सर्वाधिक

बता दें कि आ सुबह दिल्ली के जहांगीरपुरी का एक्यूआई सबसे अधिक 398 दर्ज किया गया है, जो कि सबसे अधिक है। दूसरे स्थान पर सत्यवती कॉलेज का एक्यूआई 395 दर्ज किया गया है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर प्रशांत विहार, जहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 388 दर्ज किया गया है। इसके बाद अलीपुर का नंबर आता है, जहां का एक्यूआई 389 है। न्यू सरूप नगर का भी एक्यूआई आज सुबह 385 दर्ज किया गया है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दिल्ली की क्या स्थिति हो चुकी है।

ना ही तो दिल्ली से प्रदूषण घट रहा है, वहीं दूसरी ओर यमुना नदी का भी यही हाल है। यमुना में झाग ही झाग है, छठ का समय आ रहा है, ऐसे में लोग कैसे छठ व्रत मनाते हैं, यह देखने वाली बात होगी। प्रदूषण और यमुना के नाम पर राजनीति तो खूब की जा रही है, लेकिन एलजी हो या फिर केजरीवाल सरकार हो, इसका सॉल्यूशन कोई नहीं दे पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- केजरीवाल-आतिशी हार गए चैलेंज: सचदेवा ने दिया था यमुना में डुबकी लगाने का न्योता, जानें क्या कहा