Delhi Rainfall Update: दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों की बारिश के बाद राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते सर्दी बढ़ गई है। बारिश के बाद आज शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और घना कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हुई है। जिसके चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, परिचालन में देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, बारिश से दिल्ली के लोगों को एयर पॉल्यूशन से राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में बीते दिन गुरुवार को AQI 177 दर्ज किया गया। इसके साथ ही अगले 6 दिन तक दिल्ली की हवा साफ रहने के अनुमान हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी में ठंड और कोहरा दोनों बढ़ सकते हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 3 और 4 जनवरी को भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। दरअसल 3 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों में एक्टिव हो रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों में फिर से देखने को मिलेगा। जिसके बाद 3 फरवरी से 5 फरवरी तक हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 7 फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। आज बारिश दिन में बारिश होने की संभावना कम है। लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग की मानें तो सफदरजंग केंद्र पर फरवरी माह में 21.3 एमएम बारिश का अनुमान रहता है, लेकिन अब दिल्ली में 27.1 एमएम बारिश हो चुकी है। जो साल 2013 के बाद सबसे ज्यादा है। पांच फरवरी 2013 को दिल्ली में 24 घंटे में 46 एमएम बारिश दर्ज हुई थी।

ये भी पढ़ेंं:- दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, रिमझिम बारिश ने बढ़ाई सर्दी, जानें आज का मौसम

खराब मौसम के चलते 240 फ्लाइट्स देरी से भरी उड़ान

खराब मौसम और विजिबिलिटी कम होने के कारण आईजीआई एयरपोर्ट से बीते दिन गुरुवार को करीब इंटरनेशनल और डोमेस्टिक की लगभग 240 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी। फ्लाइट लेट होने के कारण लोग घंटों वेटिंग रूम में बैठकर परेशान होते रहे। खराब मौसम के कारण विदेश जाने वाली करीब 38 ग्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी। वहीं, डोमेस्टिक एयरलाइंस डी करीब 202 फ्लाइट्स देरी से टेकऑफ कर सकी। इस दौरान कई डोमेस्टिक फ्लाइट्स को कैंसिल भी करना पड़ा। हालांकि आज भी कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।