Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। बर्फीली हवाओं ने राजधानी में ठिठुरन और भी ज्यादा बढ़ा दी है। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलावा का सहारा लेना पड़ रहा है। आलम ये है कि कोहरे की वजह से धूप की रोशनी जमीन तक नहीं पहुंच पा रही है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब पहुंच गया है, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कोहरे के चलते यातायात भी प्रभावित

तापमान में गिरावट और शीतलहर के चलते दिल्ली में बेघर लोग ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं। खराब मौसम और कोहरे की मार रेल यातायात पर पड़ रही है। दिल्ली से चलने वाली 22 ट्रेनें छह घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे कंपकंपाती ठंड में यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आइजीआइ एयरपोर्ट पर सुबह सात बजे दृश्यता का स्तर 1400 मीटर तक दर्ज किया गया।

9 जनवरी को बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। लेकिन कल 9 जनवरी को बूंदा बांदी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही दिन में आसमान बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि बारिश के बाद सर्दी और  कोहरे से लोगों को ठोड़ी राहत मिलने की संभावना है। बारिश के बाद अनुमान जताया जा रहा है कि 11 जनवरी के आसमान थोड़ा साफ हो जाएगा। इसके बाद लोगों को दोपहर में सूरज निकलने से हाड़ कंपाने वाली ठंड़ से राहत मिलेगी। 

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather: धूप के लिए तरस रहे दिल्लीवासी, बढ़ती ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों का सहारा ले रहे बेघर लोग

11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

इसके अलावा मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंजाब और हरियाणा में भी ठंड की स्थिति बनी हुई है, जबकि कोहरे के कारण कई स्थानों पर विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अमृतसर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हरियाणा में तापमान गिरने के बाद मंगलवार तक के लिए अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। जबकि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद को छोड़कर अन्य जिलों में येलो अलर्ट की स्थिति है।