Weather Update Today: राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन कल यानी सोमवार शाम बदलेगा। इस दौरान आंधी, हल्की बारिश की संभावना है।बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते मंगलवार को लोगों को एक बार फिर ठंड  का अहसास होगा। मौसम विभाग की मानें तो दो हफ्ते बाद दिल्ली-NCR में गरज के साथ बारिश होगी।  इस दौरान पहाड़ों पर भी भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क है। इसकी वजह से बीते तीन दिनों से दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में बारिश होने के बाद बसंत रितु का दौर बना रहेगा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक आंशिक तौर पर बादल आज  यानी रविवार को ही दिखाई देने लगेंगे। इसके बाद सोमवार शाम को आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार को लोगों को एक बार फिर ठंड अपना अहसास करवाएगी। बीते दिन शनिवार को सुबह से ही ठंडी तेज हवाएं चल रही थी। धूप भी काफी तेज रही। हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आई। इसक दौरान अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा।

बारिश के बाद तापमान होगी गिरावट 

जानकारी के मुताबिक आज रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रहने की संभावना है। 19 फरवरी को आंशिक तौर पर बादल रहेंगे। शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और आंधी आ सकती है। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 20 फरवरी को बादल घने रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 22 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। 21 फरवरी को भी बादल छाए रहेंगे। बारिश हल्की पड़ जाएगी।

ये भी पढ़ें:- यूपी में मौसम का यू-टर्न, लखनऊ समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना

हरियाणा में भी होगी बारिश 

उधर, हरियाणा में भी बारिश में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 4 दिन बारिश की संभावना जताई  हैं। 19 फरवरी यानी सोमवार से 20 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना हैं।

ये सावधानियां बरतें

बारिश को ध्यान में रखते हुए सोमवार सुबह  दफ्तर जाते समय छाता या रेनकोट लेकर घर से निकलें। क्योंकि, सुबह मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद बारिश की संभावना है। बारिश में भीगने से बचे, दिन में गर्मी और सुबह-शाम की ठंड बीमार कर सकती है। आंधी से मिट्टी उड़ने की वजह से विजिबिलिटी कम हो सकती है। ड्राइव करने में परेशानी होने पर गाड़ी सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर रुक जाएं।