India alliance Protest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से देशभर में सियासी माहौल गरम है। आप आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार सड़क पर उतरे हैं। इस बीच सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज 29 मार्च को इंडिया गठबंधन भी सड़क पर उतरने का ऐलान किया था। लेकिन अब यह टल गया है। जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार को 12 बजे इंडिया गठबंधन राजधानी के डीडीयू मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन होना था, लेकिन अब टल गया है। इस प्रदर्शन को टलने की वजह पुलिस से मंजूरी न मिलना बताया जा रहा है।

हालांकि, प्रदर्शन टलने के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अब डोर टू डोर कैंपेन शुरु कर दिया है। बता दें कि पार्टी नेताओं का दावा था कि यह एक बहुत बड़ा प्रदर्शन होगा, जिसमें आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस और वामपंथी दलों के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।  साथ ही इंडिया गठबंधन के कुछ अन्य घटक दलों के दिल्ली में मौजूद वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते थे। लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।

बीजेपी मुख्यालय पर बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर कई स्तर के बैरिकेड लगाए गए थे और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। इनमें पुलिस कर्मियों के अलावा, अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मध्य दिल्ली में कई स्थानों पर तैनात किया गए थे।

सेंट्रल दिल्ली के ट्रैफिक पर भी पड़ सकता था असर  

इडिया गठबंधन के इस विरोध प्रदर्शन के बाद सेंट्रल दिल्ली की ट्रैफिक भी प्रभावित होने की संभावना थी। हालांकि, अब प्रदर्शन टल जानें के बाद से लोगों के लिए राहत की खबर है। हालांकि, 31 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली संयुक्त रैली के तैयारी में पार्टी जुट गई है। इस कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता शामिल होंगे। 

ये भी पढ़ें:- केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को रामलीला मैदान में मेगा रैली, जुटेंगे INDI ब्लॉक के नेता