Republic Day 2024: आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस साल के गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में नारी शक्ति पर खास जोर रहा है। इसी बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया। उन्होंने सभी लोगों को बधाई दी है।

सीएम ने ट्वीट कर भी दी बधाई

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आज लोगों से संविधान की रक्षा का प्रण लेने का आह्वान किया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि 75वें गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। आइए, सब मिलकर संविधान की रक्षा करने और लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रण लें। भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ और इस प्रकार भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बनकर उभरा।

ये भी पढ़ें: Republic Day 2024: देशभक्ति के रंग में डूबे बॉलीवुड सितारे, अक्षय कुमार, सोनू सूद समेत कई स्टार्स ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई

रामराज्य से प्रेरणा लेकर चला रहे सरकार: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार 'राम राज्य' से प्रेरणा लेकर अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन और चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति और मुफ्त पानी की आपूर्ति प्रदान करती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह पर भी बात की और कहा कि यह दुनिया भर में सभी के लिए 'गर्व की बात' और खुशी है। भगवान राम ने कभी भी जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया, लेकिन आज हमारा समाज उन आधारों पर बंटा हुआ है। 

केजरीवाल ने यह भी घोषणा की कि कई लोगों ने अयोध्या जाने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को अयोध्या ले जाने की कोशिश करेंगे। पिछले 75 वर्षों में अमीर और अमीर हो गए हैं और गरीब और गरीब हो गए हैं। महंगाई कम करना हमारे द्वारा अपनाई गई 'राम राज्य' की अवधारणा का हिस्सा है। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम मूल्य में बढ़ोतरी हुई है। अगर लोग महंगाई से पीड़ित हैं तो हम यह नहीं कह सकते कि यह राम राज्य है।