Delhi Weather Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य दर्ज हुई। सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 

कोहरे में लिपटी राजधानी

जनपथ रोड, अरुणा आसफ अली मार्ग और निरंकारी कॉलोनी समेत दिल्ली के कई हिस्से मंगलवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे। वहीं, इस वजह से उड़ानों के संचालन पर भी काफी असर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने एक एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेक-ऑफ जारी रहेगा, जो उड़ानें सीएटी III शिकायत नहीं हैं वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अधिक जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। इस असुविधा के लिए गहरा खेद है।

कई ट्रेनें लेट

राष्ट्रीय राजधानी में दृश्यता कम होने के कारण ट्रेन परिचालन भी प्रभावित हुआ। आज भी कई ट्रेनें लेट चल रही हैं और कई को रद्द कर दिया गया हैं। इनमें ट्रेन नंबर 22221 मुंबई राजधानी एक घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही थी। इसी तरह ट्रेन नंबर 22691 बेंगलुरु राजधानी भी दो घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही है। गाड़ी संख्या 12953 अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस भी विलंब से चल रही है। यात्रियों को ठंड में स्टेशनों पर देखा जा सकता है।

बहुत खराब श्रेणी में हवा

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है और AQI लगभग 328 पर है। आज, आनंद विहार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) PM10 279 पर है। AQI का यह स्तर बहुत खराब श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR-India) के अनुसार PM10 के लिए एक AQI है। शून्य और 50 को 'अच्छा', 50 और 100 को 'संतोषजनक', 100 और 200 को 'मध्यम', 200 और 300 को 'खराब', 300 और 400 को 'बहुत खराब' और 400 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।