Who Is Atishi Husband: दिल्ली सत्ता अब आप नेता आतिशी के हाथ में होगी। वह दिल्ली की तीसरी मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार को विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया सीएम बनाने का ऐलान किया। आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के ऐलान के बाद से सोशल मीडिया और खबरों पर उनके जीवन और परिवार पर चर्चा तेज हो गई है। इसके साथ ही सब आतिशी के पति के बारे में भी जानना चाहते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के पति कौन हैं, क्या करते हैं और उनकी मुलाकात कब-कहां और कैसे हुई थी।

कौन हैं आतिशी के पति

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है। वह एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं। आतिशी के पति प्रवीण सिंह लाइमलाइट से दूर रहते हैं। हालांकि, आतिशी को सियासत में आए कई साल हो गए, लेकिन उनके पति प्रवीण सिंह कभी भी सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर या फिर आतिशी के साथ उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई।

कितना पढ़े हैं आतिशी के पति प्रवीण सिंह

आतिशी के पति प्रवीण सिंह ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी यानी आईआईटी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद यानी आईआईएम से पढ़ाई की है। उन्होंने कई बड़े संस्थानों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका की कंसल्टेंसी फर्म्स में भी सेवा दी। इसके बाद उन्होंने कोई नौकरी नहीं करने का फैसला किया और सामाजिक कार्यों में जुट गए। प्रवीण अपने कॉलेज के दिनों से ही सामाजिक काम करते रहे हैं।

कहां और कैसे हुई आतिशी और प्रवीण सिंह की मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतिशी और प्रवीण सिंह की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। दोनों ने 2007 से 2014 तक साथ में सामाजिक कार्य किया। दोनों ने साथ में गांवों में सामाजिक काम किए हैं। इस दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्रेम हो गया। दोनों ने ग्राम स्वराज के सिद्धांत में गांवों में जागरूकता लाने का काम किया। दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन बांध लिया। आतिशी और प्रवीण सिंह की शादी कुछ साल पहले ही हुई है।

यह भी पढ़ें:- स्वाति मालीवाल का Atishi पर बड़ा आरोप: बोलीं- आतिशी का परिवार आतंकी अफजल गुरु के लिए लड़ा, दिल्ली का आज दुखद दिन