Delhi: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने इस वारदात को पिटाई का बदला लेने के इरादे से की थी। मृतक का नाम 25 वर्षीय सौरव उपाध्याय उर्फ ऋषि बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। इस संबंध में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर बाकी आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस के अनुसार, सौरव सागरपुर वेस्ट इलाके में रहता था। सोमवार देर रात पुलिस को अस्पताल से इस वारदात की सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि एक युवक को बेरहमी से पीटा गया है। उसे जख्मी हालत में अस्पताल लाया गया था। पुलिस अस्पताल पहुंची जहां सौरव का भाई गौरव मिला। 

बातचीत के बहाने सौरव को बुलाया

पुलिस को वहां पता चला कि सौरव की पिटाई सागरपुर वेस्ट के एक मकान में की गई। उस पर लात घूसों और डंडे से हमला किया गया था। पुलिस ने अपनी जांच शुरू की, तो पता चला कि मकान पंकज का है। आरोपियों ने बातचीत के बहाने सौरव को वहां बुलाया था।

आरोपियों ने पूछताछ में क्या बताया

जांच के दौरान पुलिस ने प्रवेश और उसके साथी अरमान खान को अरेस्ट कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रवेश ने बताया कुछ समय पहले हुए झगड़े में मृतक ने उसके और दोस्तों के साथ मारपीट की थी। मृतक का अपना कारोबार था। बताया गया है कि जल्द ही उसकी शादी भी होने वाली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इसके अलावा पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़ें :- Leopard in Delhi: दो हफ्ते में कई बार दिखा तेंदुआ, दहशत में इस गांव के लोग, वन विभाग को नहीं मिल रहा सुराग