दिल्ली की सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक 5 मस्जिदें, आगे देखिये फोटो...

10 Jul 2024

खिड़की मस्जिद- दिल्ली के साउथ वेस्ट इलाके में स्थित इस मस्जिद का निर्माण 14 वीं सदी में फिरोज शाह के प्रधानमंत्री खान-ए-जहान जुनैद ने कराया था। इसकी खूबसूरती देखकर आप दीवाने हो जाएंगे।

मोट की मस्जिद- सिकंदर लोदी के शासनकाल में इस मस्जिद का निर्माण हुआ था। यह दिल्ली के दक्षिण मार्ग में स्थित है। इस मस्जिद का डिजाइन सरल और बेहद आकर्षक है।

फतेहपुरी मस्जिद- इस मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां की पत्नी फतेहपुरी बेगम ने 1650 में करवाया था। यह मस्जिद दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित है।

जमाली कमाली मस्जिद- इस मस्जिद का निर्माण 1528-1529 के बीच हुआ था। यह मस्जिद दिल्ली के आर्कियोलॉजिकल पार्क में स्थित है। इसकी वास्तुकला देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद- इस मस्जिद का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1192 में किया था। यह मस्जिद दिल्ली के कुतुब मीनार के परिसर में स्थित है।