जुलाई 2024 में दिल्ली-एनसीआर में खुलने वाले हैं 5 नए रेस्टोरेंट, एक बार जरूर करें विजिट

11 Jul 2024

कोलाबा कॉफी- यह कॉफी शॉप गुड़गांव सेक्टर 49 में है। यहां आपको ताजी भुनी हुई कॉफी, स्वादिष्ट नाश्ता, पिज्जा और पास्ता मिल जाएगा।

ओत्से- यह रेस्टोरेंट गुड़गांव में है। यहां आपको सैयामी क्रिस्पी चिली पोर्क और गार्लिक सलाद के साथ भारतीय खाना मिल जाएगा।

बटर बम- यह रेस्टोरेंट भी गुरुग्राम की शिव मार्केट में है। यहां आपको सभी प्रकार के ब्रेड खाने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां की कहलुआ एस्प्रेसो ब्राउनी बेहद फेमस है।

वेदेसी वर्ल्ड व्यंजन- यहां आपको जीवंत खाने के साथ मनमोहक पेय भी मिल जाएंगे। साथ यहां सबसे फेमस मैंगो स्टिकी राइस है।

रूकीज किचन- सोशल लाउंज और माइक्रोब्रूवरी- नोएडा में स्थित रूकीज किचन एक ऑलराउंडर रेस्टोरेंट है। यहां पर आपको एशियाई, तुक्री और इतालवी स्वादिष्ट व्यंजन मिल जाएंगे।