दिल्ली में 50 लाख की लागत से बन रहा अनोखा पिकनिक स्पॉट, जानें इसकी खासियत...

14 Jul 2024

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली नगर निगम ने एक अनोखा प्रयोग किया है।

यह प्रयोग दिल्ली के लोगों के लिए मनोरंजन और पिकनिक स्पॉट भी साबित हो सकता है।

दरअसल दिल्ली नगर निगम शाहदरा दक्षिण क्षेत्र में कैक्टस गार्डन बना रहा है। यह दिल्ली का दूसरा कैक्टस गार्डन होगा।

दिल्ली नगर निगम द्वारा कैक्टस गार्डन के निर्माण में कुल लागत करीब 50.48 लाख रुपये है।

गार्डन का क्षेत्रफल 1.45 एकड़ है। यह गार्डन सितंबर 2024 तक पूरा भी हो जाएगा।

इस गार्डन में 15 किस्म के कैक्टस के पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें ग्राफ्टेड ऑर्डिनरी हेलियो कैक्टस के 550 पौधे होंगे।

इसी तरह कलर्ड ग्राफ्टेड के 200 पौधे, फेरलो कैक्टस के 20 पौधे, मेलो कैक्टस के 50 और कैक्टस ऑन रूट के 500 पौधे लगाए जाएंगे।