बेहतरीन शोरमा खाने के हैं शौकीन, तो दिल्ली की इन जगहों पर जरूर जाएं

16 Jul 2024

अला तुर्का- दिल्ली स्थित साकेत में यह रेस्टोरेंट स्वादिष्ट और तुर्की भोजन के लिए लोकप्रिय है। यहां का पनीर शोरमा बहुत लाजवाब होता है।

अल जैतून- यहां पर कई प्रकार के शोरमा मिलते हैं। जैसे बगदादी चिकन शोरमा, बख्तियारी कबाब शोरमा, मटन शोरमा आदि। यह दुकान नर्मदा मार्केट दिल्ली में स्थित है।

शोरमा किंग्स- यहां का शोरमा देखकर ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। यह दुकान करोल बाग मेट्रो स्टेशन के नजदीक है।

अरेबियन नाइट्स- यहां का ग्रिल्ड चिकन शोरमा बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट है। अरेबियन नाइट्स वसंत विहार, नई दिल्ली में स्थित है।

लेबनानी पॉइंट- साकेत दिल्ली में स्थित यह रेस्टोरेंट बेहतरीन चिकन शोरमा के लिए फेमस है। यहां पर अधिकतर लोग डिनर करने के लिए आते हैं।