क्या आप जानते हैं दिल्ली की सबसे बड़ी और सस्ती मार्केट, यहां जानें सब कुछ

19 Jun 2024

वैसे शॉपिंग करने लिए दिल्ली में कई बाजार मिल जाएंगे, जहां आप कपड़े, जूते और भी तमाम तरह की चीजें खरीद सकते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि दिल्ली के कुछ ऐसे भी मार्केट हैं, जहां पर थोक कपड़े कम दाम पर खरीद सकते हैं।

आज हम आपको बताने वाले हैं कि दिल्ली में आप होलसेल रेट में कपड़े की शॉपिंग कहां कर सकते हैं।

दिल्ली की गांधी नगर मार्केट सबसे बड़ी और होलसेल रेट के लिए फेमस है।

यहां आप मात्र 150-200 रुपए में जींस और 50 रुपए में शर्ट, टी-शर्ट खरीद सकते हैं।

यहां पर सिर्फ लड़के नहीं, बल्कि लड़कियां भी मनचाही कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं।

दिल्ली का गांधी नगर मार्केट सोमवार के दिन बंद रहता है, इसलिए यहां आप भूलकर भी सोमवार को शॉपिंग करने के लिए न जाएं।