दिल्ली की भारतीय संस्कृति को देखने के लिए जाएं यहां...

11 Jul 2024

भारत एक धर्म प्रधान देश है। ठीक वैसे ही भारत की राजधानी दिल्ली भी भारतीय संस्कृति को बचाए हुए है।

अक्षरधाम मंदिर- यह मंदिर दिल्ली के गौरवशाली अतीत की याद दिलाती है। अक्षरधाम मंदिर का निर्माण साल 2005 में किया गया है। मंदिर का वास्तुकला देख कर आप मोहित हो जाएंगे।

लोटस टेंपल- लोटस टेंपल बहाई धर्म का मंदिर है। यहां आपको कमल जैसी संरचना का मंदिर देखने को मिल जाएगा।

जंतर मंतर- दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर एक खगोलीय महत्व का स्मारक है। इस स्मारक का निर्माण जयपुर के महाराजा जय सिंह द्वितीय ने बनवाया था।

लाल किला- दिल्ली के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। यहां हर साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा झंडा फहराया जाता है।