04 Jul 2024
वर्ल्ड टॉय इंडस्ट्री करीब 7.87 लाख करोड़ रुपये की है। 2025 तक इसके 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
विश्व टॉय इंडस्ट्री में भारत की हिस्सेदारी 0.5 फीसद से भी कम है। भारत में खिलौना बाजार तकरीबन 16 हजार करोड़ रुपये का है, जिसमें 25 फीसदी स्वदेशी है।
भारत में सबसे बड़ा टॉय बाजार दिल्ली का सदर बाजार है। इसे एशिया का सबसे बड़ा टॉय बाजार भी कहा जाता है।
यह मार्केट सॉफ्ट खिलौने, ऑटोमेटिक खिलौने, रोबोटिक खिलौनों के लिए बेहद प्रसिद्ध है।
दिल्ली के अलावा भारत के कई ऐसे शहर हैं, जहां पर खिलौनों का निर्माण किया जाता है।