क्या पंजाब से आया दिल्ली का 'पंजाबी बाग', जानिए सच्चाई

18 Jul 2024

पंजाबी बाग इलाके के बारे में आपने कभी न कभी जरूर सुना या पढ़ा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इस इलाके का नाम 'पंजाबी बाग' ही क्यों पड़ा।

ये दिल्ली के पॉश इलाकों में शामिल है, काफी मशहूर है आखिर इसका पंजाब से क्या वास्ता है।

आज हम आपको दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के नाम की रोचक कहानी और इतिहास बता रहे हैं।

पंजाबी बाग का नामकरण 1947 के भारत विभाजन के बाद हुआ था। उसके बाद से यहां पश्चिमी पंजाब से हिंदू और सिख बसना शुरू हुए थे।

आजादी के बाद इस इलाके को रिफ्यूजी कॉलोनी कहा जाता था, लेकिन 1960 में इसका नाम बदलकर पंजाबी बाग कर दिया गया।

आज पंजाबी बाग इलाके में घरों की कीमत करोड़ों में है। यहां आप को दिल्ली का मशहूर भारत दर्शन पार्क भी देखने को मिल जाएगा।