दिल्ली में लेना चाहते हैं कोलकाता के काठी रोल का स्वाद, तो इन 5 जगहों पर जरूर करें ट्राई

16 Jul 2024

निजाम का काठी कबाब- काठी रोल की शुरुआत कोलकाता से हुई थी, लेकिन कोलकाता के काठी रोल का स्वाद दिल्ली के कनॉट प्लेस निजाम का काठी कबाब के पास मिल जाएगा।

राजिंदर दा ढाबा- दिल्ली के सफदरजंग स्थित राजिंदर दा ढाबा पर काठी रोल बेहद लजीज स्वाद में मिल जाएगा। साथ ही आपको यहां चिकन करी, बटर चिकन भी मिल जाएंगा।

खान चचा- जो लोग काठी रोल के शौकीन होते हैं, वे लोग खान मार्केट की इस दुकान खान चचा के पास जरूर जाते हैं। यहां का स्वाद आपको दीवाना बना देगा।

चौरंगी लेन- यह लेन स्वादिष्ट रोल के लिए ही प्रसिद्ध है। स्वादिष्ठ काठी रोल के नजारे और खुशबू को देखकर आपकी लार भी टपक सकती है।

काथिस- यह शॉप ग्रेटर कैलाश दिल्ली में स्थित है। यहां आपको काठी रोल बिना तेल में तला हुआ मिल जाएगा। जो खाने में हेल्दी और स्वादिष्ट होता है।