दिल्ली में शुद्ध शाकाहारी भोजन कहां-कहां मिलता है?

22 Jun 2024

दिल्ली के कनॉट प्लेस के सिंधिया हाउस में स्थित राजधानी थाली रेस्टोरेंट शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट का सबसे मशहूर खाना दाल बाटी चूरमा है।

साउथ दिल्ली के साकेत में स्थित बर्मा रेस्टोरेंट बर्मी वेजिटेरियन डिशेज के लिए फेमस है। यहां दो लोग करीब 1700 रु. में आराम से खा सकते हैं।

नई दिल्ली के पंडा रोड स्थित वेज गुलाटी रेस्टोरेंट शाकाहारी खाना के लिए बेहतरीन है। यहां आपको सभी तरह के शुद्ध शाकाहारी भोजन मिल जाएंगे। यहां 1900 रु. में दो लोग आराम से खा सकते हैं।

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में स्थित कर्नाटक कैफे शाकाहारी खाना के लिए काफी मशहूर है। यहां आपको केवल साउथ इंडियन खाना मिल जाएंगे।

दिल्ली के साकेत में स्थित सात्विक एक बढ़िया शाकाहारी रेस्टोरेंट है। यहां आपको ग्लोबल वेजिटेरियन डिशेज भी मिल जाएंगे। यहां 2000 में दो लोग आराम से भरपेट खाना खा लेंगे।