दिल्ली के इन फार्म हाउस में मना सकते हैं कम बजट में जन्मदिन

14 Jul 2024

अशोक फर्महाउस- यह पार्टी हॉल दिल्ली के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। यहां खानपान, सजावट, संगीत और भी कई प्रकार की सुविधाएं मिल जाती हैं।

एचएम फार्म्स- यदि आप दिल्ली में जन्मदिन मनाने के लिए अच्छी जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो यह फार्म हाउस आपके लिए बेस्ट रहेगा। यहां आपको बैंकेट हॉल के साथ एक ओपन पूल भी मिल जाएगा।

हृदया फार्म्स- जन्मदिन पार्टी के लिए ह्रदया फार्म बेहतर विकल्प है। यह गुड़गांव में स्थित है। साथ ही यह 12 एकड़ में फैला हुआ है। यहां आपको पार्टी की सारी सुविधाएं मिल जाएंगी।

हाइड पार्क फार्म हाउस- यह दिल्ली के सबसे लोकप्रिय फार्म हाउस में से एक है। यहां करीब 500 मेहमानों को समायोजित करने की क्षमता है।

बरगद फार्म हवेली- यह हवेली दक्षिण दिल्ली में स्थित है। यहां आपको शांत वातावरण के साथ एक ओपन पूल भी मिल जाएगा। इसमें करीब 300 मेहमानों को समायोजित किया जा सकता है।