क्या आप जानते हैं दिल्ली के 6 प्रमुख स्लम क्षेत्र

12 Jun 2024

मदनपुर खादर- यह क्षेत्र सरिता विहार मेट्रो स्टेशन से कुछ दूर पर स्थित है। यहां के लोग कूड़ा, कचरा और पेयजल की समस्या से परेशान है।

संगम विहार- यह क्षेत्र दिल्ली ही नहीं बल्कि भारत की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक है। यहां अधिकतर लोग बिहार और यूपी से पलायन करने वाले लोग निवास करते हैं।

पहाड़गंज मलिन बस्तियां- यह बस्ती नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आस-पास स्थित है। कहा जाता है कि यह दिल्ली की सबसे विकसित झुग्गियों में से एक है।

कठपुतली कॉलोनी- यह स्थान पटेल नगर के पास स्थित सबसे उल्लेखनीय झुग्गियों में से एक है। यहां के लोग जादूगर, कठपुतली कलाकार और कलाबाज हैं।

कुसुमपुर पहाड़ी- यह बस्ती नई दिल्ली की सबसे बड़ी झुग्गियों वाला बस्ती है। यहां करीब 10,000 हजार से भी ज्यादा झुग्गियां देखने को मिल जाएंगी।

सीमापुरी मलिन बस्तियां- यह बस्ती दिल्ली के पूर्वी क्षेत्र में स्थिति सीमापुरी झुग्गी बस्ती है। इसका अधिकांश भाग कूड़ा-कचरा से भरा हुआ है। यहां के लोग बहुत ही दयनीय स्थिति में रहते हैं।