दिल्ली का ऐसा म्यूजियम, जहां घूमते-घूमते जान जाएंगे संविधान की पूरी कहानी...

24 May 2024

दिल्ली स्थित डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय स्मारक में संविधान से जुड़ी तमाम जानकारियों को आप यहां फ्री में प्राप्त कर सकते हैं।

स्मारक को एक पुस्तक के रूप में संविधान की तरह डिजाइन किया गया है, यह लगभग 2 एकड़ में फैला है।

डॉ. अम्बेडकर नेशनल मेमोरियल म्यूजियम को भारत के संविधान का प्रतीक माना जाता है।

इस म्यूजियम के अंदर आप डॉ. अम्बेडकर जी की जिंदगी के इतिहास के ऊपर काफी कुछ जान सकते हैं।

भारत का संविधान उन्होंने कैसे लिखा, क्य चुनौतियां आईं, आप ये सभी जानकारियां अच्छे तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।

इस म्यूजियम की लोकेशन 26, अलीपुर रोड, सिविल लाइंस विधानसभा मेट्रो स्टेशन के पास है।

यह म्यूजियम सुबह 10:00 बजे खुलता है और शाम 7 बजे बंद होता है। सोमवार को छुट्टी रहती है।