दिल्ली में खाने-पीने के साथ इन जगहों पर लीजिए सूफी गीतों का आनंद...

13 Jul 2024

स्ट्राइकर द्वारा अड्डा- यह जगह दिल्ली में सूफी नाइट्स के लिए बेहद फेमस और लोकप्रिय है। यहां देशभर के प्रभावशाली कलाकार आते हैं।

टिप्पलिंग स्ट्रीट- यदि आप मजेदार और अनोखे माहौल की तलाश में हैं, तो इस कैफे में जा सकते हैं। यहां का जीवंत और उत्साहपूर्ण माहौल आपको मनमोहित कर देगी।

द दरजी बार और चिकन - यह अड्डा कनॉट प्लेस में स्थित है। यह कैफे बेहतरीन इंटीरियर और लजीज खाने के लिए जाना जाता है। यहां पारंपरिक सूफियाना अंदाज में गायन नृत्य चलता रहता है।

खुबानी- यह खुबानी दिल्ली के एयरोसिटी इलाके में स्थित है। इसकी खूबसूरती सूफी रातों के लिए एक आदर्श माहौल प्रदान करती है।

कैफे 27- यदि आप संगीत और सूफी के दीवाने हैं, तो कैफे 27 में आपको जरूर जाना चाहिए। यहां बेहतरीन सूफी का आनंद ले सकते हैं।