अपनी गर्लफ्रेंड को यहां का पोहा खिलाकर देखिये, पिज्जा-बर्गर को भूल जाएगी

14 Jun 2024

दिल्लीवालों को आलू पुरी, छोले भटूरे या फिर कचौड़ी जैसा हैवी नाश्ता सबसे ज्यादा पसंद आता है।

आज हम ऐसे नाश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी डाइट में शामिल करने को विवश हो जाएंगे।

बात कर रहे हैं पोहा की, अगर आप पोहा बनाना नहीं जानते हैं, तो आगे जानिये कहां मिलता है स्वादिष्ट पोहा...

लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास जैन पोहा सेंटर है, जहां सुबह ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है। यहां के पोहा का स्वाद भुलाया नहीं जा सकता।

राजेंद्र नगर में स्पेशल इंदौरी पोहा की शॉप है। यहां 20 रुपये में स्वादिष्ट पोहा मिल जाएगा। इसका नजदीकी स्टेशन राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन है।

कनॉट प्लेस में चूल्हा का स्वादिष्ट पोहा भी काफी फेमस है। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है।

जनकपुरी में पिंड बलूची का घी से बना पोहा एक बार खा लिया तो आप बार बार यहां आकर इसका स्वाद चखने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। नजदीकी मेट्रो स्टेशन जनक पुरी है।

राजेंद्र प्लेस में छप्पन भोग वाले का पोहा भी काफी फेमस है। इसका नजदीकी स्टेशन राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन है।