गुरुग्राम से महज 200 किमी की दूर पर ये हैं सबसे खूबसूरत जगहें, एक बार गर्लफ्रेंड के साथ जरूर करें विजिट...

06 Jul 2024

गुरुग्राम हरियाणा का एक खूबसूरत शहर है। यह दिल्ली-एनसीआर के दक्षिण में स्थित है। इसके आस-पास कई ऐसे स्थान हैं, जहां आप गर्लफ्रेंड के साथ घूम सकते हैं।

हस्तिनापुर- यह उत्तर प्रदेश में स्थित है। यह जगह गुरुग्राम से मात्र 157 किमी की दूरी पर है। यहां पर आप कई प्राचीन मंदिर और अभयारण्य को देख सकते हैं।

नीमराना फोर्ट - इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में पहाड़ी किला पर हुआ था। इस किले को एक लग्जरी होटल में बदल दिया गया है, लेकिन पुराना लुक भी देख सकते हैं।

नूंह- गुरुग्राम से 50 किमी की दूरी पर स्थित यह शहर बेहद ऐतिहासिक है। यहां आप पांडव जलाशय, चुही मल का तालाब, हाथोर का मंदिर, कोटला किला और बहादुर खान का मकबरा देख सकते हैं।

अलवर- यह गुरुग्राम से मात्र 128 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां आप बाला-किला, सरिस्का टाइगर रिजर्व, भानगढ़ किला, पांडु पोल और सिटी पैलेस देख सकते हैं।