दिल्ली के पहाड़गंज की रोचक कहानी

18 Jul 2024

दिल्ली में कई ऐसी पुरानी इमारतें और इलाके हैं, जिनका इतिहास संजो कर रखा गया है।

दिल्ली के उन्हीं इलाकों में से एक पहाड़गंज इलाका है। आज इसके रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे।

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके का नाम भौगोलिक और ऐतिहासिक संदर्भ से जुड़ा हुआ है। इस इलाके का इतिहास मुगल काल से भी जुड़ा हुआ है।

दरअसल, मुगल काल में पहाड़गंज को शाहगंज या किंग्स गंज के नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में इसका नाम पहाड़गंज रखा गया है।

यहां पहले पनवाड़ियों का मोहल्ला, बावड़ी मोहल्ला, सब्जी मंडी, खंड की मंडी, साबुन की मंडी, गुड़ की मंडी और अन्य मोहल्ले थे।