राजस्थान के रींगस जाकर खाटू श्याम के दर्शन कर चुके हैं, तो अब हरियाणा के इस धाम पर जाइये...

08 Jun 2024

खाटू श्याम के दर्शन करने देशभर से भक्त भारी संख्या में राजस्थान के रींगस पहुंचते हैं, यहां से 17 किलोमीटर दूर खाटू श्याम धाम है।

मान्यता के मुताबिक, भगवान कृष्ण ने बर्बरीक से शीश का दान मांगा और आशीर्वाद दिया कि उन्हें खाटू श्याम नाम से जाना जाएगा।

कहा जाता है कि खाटू श्याम धाम का मंदिर है, वहीं शीश मिला था। खाटू श्याम को खाटू नरेश भी कहा जाता है क्योंकि वे यहां के राजा हैं।

कलयुग में भी लोग उनकी पूजा करके भवसागर से तर जाएंगे। यही कारण है कि खाटू श्याम को हर हारे का सहारा कहा जाता है।

खाटू श्याम के दर्शन करके असीम शांति मिलती है, वहीं मांगी गई मन्नत भी पूरी होती है।

आप भी खाटू श्याम के दर्शन कर चुके हैं, तो आपको हरियाणा के चुलकाना धाम अवश्य जाना चाहिए

यहीं भगवान कृष्ण ने बर्बरीक से उनका शीश दान में मांगा था। यहां वो पीपल का पेड़ भी है, जिसके सभी पत्ते बर्बरीक ने एक तीर से भेद दिए थे।

चुलकाना धाम दूर दूर तक प्रसिद्ध हो गया है। आपको भी एक बार यहां आकर श्याम बाबा का आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए।