जानें दिल्ली से कहां-कहां के लिए चलती है वंदे भारत ट्रेन

07 Jul 2024

भारत में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 15 फरवरी 2019 को हुई थी। क्या आपको पता है कि दिल्ली से कहां-कहां के लिए वंदे भारत ट्रेन चलती है।

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी। इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।

दूसरी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच 7 अक्टूबर 2019 से शुरू की गई। इसका उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।

अंब अंदौर-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस: इस ट्रेन की शुरुआत 13 अक्टूबर 2022 में हुई थी। यह ट्रेन देश की तीसरे वंदे भारत एक्सप्रेस थी।

दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस: इस एक्सप्रेस की शुरुआत 1 अप्रैल 2023 को हुई थी। इसका उद्घाटन भी पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।

आनंद विहार-अयोध्या धाम वंदे भारत एक्सप्रेस: इस ट्रेन को 4 जनवरी 2024 को हरी झंडी मिली थी। यह प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या जंक्शन तक जाती है।

अमृतसर-दिल्ली जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस: इस ट्रेन का उद्घाटन 30 दिसंबर 2023 को किया गया था। वर्तमान समय में यह एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलती है।