दिल्ली की सबसे डरावनी 5 भूतिया जगह...

09 Jun 2024

क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में सबसे डरावनी और खौफनाक जगह कौन-कौन सी हैं, चलिये आगे बताते हैं...

फिरोज शाह कोटला किला: इस किले में गुरुवार को जाने से लोग डरते हैं। यहां मोबत्तियां और अगरबत्तियां जलने के साथ कई रहस्मयी आवाजें सुनने का दावा किया गया है।

अग्रसेन की बावली: कनॉट प्लेस के पास स्थित यह जगह दिल्ली की डरावनी स्थानों में शामिल है। यहां कुछ लोगों ने अपनी जान दे दी थी। उनकी आत्म आज भी भटकती रहती हैं।

दिल्ली कंटोनमेंट: कहा जाता है कि यहां रात में एक सफेद साड़ी में भूतनी लिफ्ट मांगती है। रात में ही नहीं बल्कि दिन में भी लोग यहां से जाने में डरते हैं।

मालचा महल: यह महल चाणक्यपुरी में है, जिसकी बेगम की रहस्यमयी तरीके से मृत्यु हो गई थी। आज भी उसकी आत्मा यहां भटकती रहती है।

दिल्ली का खूनी दरवाजा: यह नाम सुनकर अंदाजा लगा सकते हैं कि यह स्थान कितनी डरावनी होगी। यहां भी चीखने और चिल्लाने की आवाजें आती हैं।