Hisar Crime News: हिसार के गांव महजत में मां-बेटे का संदिग्ध हालत में शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। 14 वर्षीय बच्चे का शव फर्श पर पड़ा मिला, वहीं उसकी मां का शरीर फंदे से लटका था। महिला के चेहरे और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। दोनों शवों के आसपास खून भी बिखरा मिला, जिस कारण इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमरे से बरामद हुए शव

हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान मौके का कहना है कि वारदात स्थल को देखकर इसे हत्या का मामला होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। बहरहाल, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, फॉरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। रिपोर्ट आने के बाद मामले की सच्चाई सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

पड़ोसियों को भी हत्या की आशंका 

गांव महजत निवासी 38 वर्षीय माया देवी और उसका 14 वर्षीय बेटे केशव के शव मिलने से गांव में हड़कंप मचा है। कोई भी भरोसा नहीं कर रहा कि माया देवी ने अपने बेटे की हत्या की और इसके बाद फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को इसकी बारिकी से जांच करनी चाहिए ताकि आरोपियों का सुराग लगे सके। 

मृतक माया के पति ने दिया ये बयान

मृतक महिला के पति राम दिया ने पुलिस को बताया कि माया देवी गले में चुन्नी का फंदे लगे हुए कमरे के रोशनदान से लटकी मिली। इस पर उसने चुन्नी काटकर माया देवी को नीचे उतारा। उसका लड़का केशव पास में ही मृत हालत में पड़ा हुआ मिला।

Also Read: चरखी दादरी में ढाबे पर फायरिंग,खाना लगाने में देरी होने पर गुस्साएं युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

केशव नवमी कक्षा का छात्र है। घटना के समय माया देवी और उसके दो बेटे मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह डबल मर्डर का मामला लग रहा है। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है और गहनता से छानबीन में जुटी है।