जींद: उचाना थाना इलाका के गांव में पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ 13 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी किशोर ने खेलते समय वारदात को अंजाम दिया। उचाना थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित किशोर के खिलाफ दुष्कर्म करने, छह पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी किशोर की तलाश कर रही है।

खेलते समय किया दुष्कर्म

उचाना थाना इलाके की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस उसकी पांच वर्षीय बेटी खेलने गई हुई थी। उसी दौरान उसके साथ खेल रहा 13 वर्षीय किशोर उसकी बेटी को एकांत में ले गया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर बेटी के हालात देख उसने पूछताछ की तो उसने किशोर की हरकत के बारे में बताया। उचाना थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, छह पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सौतेले पिता ने किया बेटी से रेप

जींद के अलेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सौतेले पिता ने 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। अलेवा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। महिला ने बताया कि उसके पहले पति की मौत 2020 में करंट लगने से हो गई थी। इसके बाद उसने 5 सितंबर 2022 को अलेवा क्षेत्र निवासी नरेश के साथ शादी कर ली थी। आरोपी नरेश ने मौके पाकर दुष्कर्म किया। हॉलीवुड थाना पुलिस ने नरेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।