Khatu Shyam Fair : नारनौल। रेलवे मंत्रालय की ओर से राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम जी मेला 2025 में जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाई है। यात्रियों को सीकर जाने के लिए 10 जोड़ी रेलसेवाओं में साधारण श्रेणी के डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 28 फरवरी से 15 मार्च तक रहेगी। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने दी।
यह हैं 10 जोड़ी रेल सेवाएं
गाड़ी संख्या रेलसेवा मार्ग डिब्बों की संख्या
19617/19618 मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा 05
19620/19619 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा 05
59632/59631 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 05
19622/19621 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा 05
59630/59629 फुलेरा-जयपुर-फुलेरा रेलसेवा 05
09635/09636 जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रेलसेवा 05
14705/14706 भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी 01
14725/14726 भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा 01
54794/54793 मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा रेलसेवा 01
14795/14796 भिवानी-कालका-भिवानी रेलसेवा 01
यह भी पढ़ें : Khatu Shyam Nishan Yatra 2024: फाल्गुन महीने में करें खाटू बाबा की निशान यात्रा, दूर भागेगा हर एक संकट!