BJP MP Brijendra Singh News: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने भाजपा छोड़ने की वजह राजनीतिक कारण बताया है। इस्तीफा देने के तुरंत बाद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली आवास पर पहुंचे और कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

बीजेपी छोड़ने की ये बताई वजह

कांग्रेस में शामिल होने ने बाद उन्होंने कहा कि मैं आज बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन कर रहा हूं। मैं ये जरूर करना चाहूंगा कि कुछ राजनीतिक ऐसे कारण थे, जिसके कारण मुझे ये निर्णय लेना पड़ा। किसानों के कुछ ऐसे मुद्दे थे, जिसको लेकर में भाजपा में असहज था। मजबूरी में मुझे ये फैसला लेना पड़ा।

बता दें कि बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि वह अपने पिता के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे अकेले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बीरेंद्र सिंह 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाकर केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीरेंद्र सिंह ने अपने बेटे बृजेंद्र सिंह को हिसार से टिकट दिलाया था। इसके बाद उन्होंने जीत हासिल की थी। हालांकि, अब दस साल बाद फिर से बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में वापसी कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें:- फरीदाबाद लोकसभा सीट: कांग्रेस प्रत्याशियों का पैनल तैयार, महेन्द्र प्रताप, करण दलाल व नीरज शर्मा के नाम शामिल

टिकट कटने का था डर 

इस बीच बृजेंद्र सिंह के बीजेपी छोड़ने को लेकर चर्चा ये भी हो रही कि प्रदेश में भाजपा की पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं। इस बार बीजेपी से टिकट कटने की संभावना थी। इसके बाद उन्होंने पार्टी को अलविदा कहने का फैसला किया।