BREAKING NEWS: दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है। कंपाने वाली सर्दी के चलते लोग ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। ठंड की वजह से लोगों को काफी परेशाना की सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा कोहरा से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम ये है ठंड की वजह से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं।

2. हरियाणा में राजनीतिक रूप से ये साल काफी अहम रहने वाला है। क्योंकि इस साल लोकसभा चुनाव के ठीक बाद विधानसभा का भी चुनाव  होने वाला है। ऐसे में कांग्रेस अभी से पूरी तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ में घर-घर कांग्रेस अभियान की शुरुआत होगी। हालांकि इस कार्यक्रम के शुरुआत से पहले कांग्रेस की आज जनरल हाउस की मीटिंग भी होगी। मीटिंग में कांग्रेस अपने अभियान को लेकर रणनीति तय करेगी। जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उदयभान भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सभी विधायक, सांसद, डेलीगेट्स भी मौजूद रहेंगे।  

3. वहीं, सीएम मनोहर लाल इस वक्त दिल्ली में मौजूद हैं। यहां पर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। इसके बाद वे फरीदाबाद का दौरा करेंगे। फरीदाबाद में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद सीएम आज शाम ही दिल्ली से गुजरात के लिए रवाना होंगे। कल 10वें वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 में हिस्सा लेंगे। 

ये भी पढ़ें:- Ambala में अस्पताल के बाहर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, गुहार लगाता रहा पति नहीं मिली मदद, स्वास्थ्य मंत्री के जनपद का मामला