Faridabad: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की शक्षिा को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। नए वैज्ञानिक शोध नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार फरीदाबाद या गुरुग्राम जिला में से एक में 50 एकड़ में साइंस सिटी की स्थापना करेगी। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को थिस्टी बायोटेक संस्थान में 9वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे।

विज्ञान महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने की भागेदारी

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 9वें वज्ञिान महोत्सव की मेजबानी करने का अवसर हरियाणा को मिला है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विज्ञान महोत्सव में छात्र, शक्षिक, शोधकर्ता, वैज्ञानिक, उद्यमी, शिक्षाविद, स्टार्टअप तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। यह विज्ञान महोत्सव विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को उजागर करने तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न हितधारकों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान व चिंतन-मनन के लिए एक मंच उपलब्ध करवाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज्ञान के प्रति समर्पण को जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जय-जवान, जय-किसान, जय-विज्ञान और जय-अनुसंधान का मंत्र देकर भारत को आगे बढ़ने के लिए नई दिशा प्रदान की है।

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव देश का सबसे बड़ा महोत्सव

सीएम खट्टर ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव देश का सबसे बड़ा विज्ञान महोत्सव है। इस विज्ञान महोत्सव का थीम साइंस एंड टेक्नोलॉजी : पब्लिक आउटरीच इन अमृत काल बड़ा ही प्रासंगिक व समसामयिक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, समृद्ध व आत्मनर्भिर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया हुआ है। इस संकल्प को पूरा करने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

भारत ने की सैटेलाइट इंस्ट्रक्शनल टेलीविजन एक्सपेरिमेंट की शुरुआत

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमें गर्व है कि अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष विक्रम साराभाई ने संचार और मौसम की भविष्यवाणी के लिए उपग्रह प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की कल्पना की। परिणामस्वरूप भारत जल्द ही अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का एक सक्षम विकासकर्ता बन गया और हमने सैटेलाइट इंस्ट्रक्शनल टेलीविजन एक्सपेरिमेंट (साइट) की शुरुआत की । भारत में विज्ञान के क्षेत्र में स्टार्टअप कार्यक्रम की लहर निरंतर आज की युवा पीढ़ी को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की ओर प्रेरित कर रही है। आज के नए भारत में युवा पीढ़ी के लिए शोध और नवाचार के क्षेत्र में द्वार खुल रहे हैं।

हर जिले में की जा रही है विज्ञान क्लब की स्थापना

मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए हर जिले के 10 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान क्लबों की स्थापना की जा रही है। ये विज्ञान क्लब युवा छात्रों के बीच वैज्ञानिक सोच एवं जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मेधावी छात्रों की विज्ञान में रुचि को बढ़ाने के लिए एक्सपोज़ विजिट आयोजित की जाती हैं। इनमें छात्रों को देश में स्थित विभिन्न विज्ञान केन्द्रों व साइंस सिटी में ले जाकर उन्हें विज्ञान के अनुसंधानों से परिचित कराया जाता है। प्रदेश के मेधावी वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें हरियाणा विज्ञान रत्न और युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।