Murder in Tohana: फतेहाबाद के टोहाना में रविवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव लहूलुहान हालत में रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि युवक पर किसी तेज धार हथियार से वार किया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को लगभग दो बजे मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को युवक के पेट और छाती पर चाकू के निशान मिले है।

मृतक की पहचान उसके के पास से मिले आधार कार्ड की है। जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार युवक का शव राजनगर रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ मिला था। युवक का शव वहां खून से लथपथ पड़ा हुआ था। कहा जा रहा है कि युवक की आंतड़ियां तक बाहर आई हुई थी।

बिजली मैकेनिक का काम करता था युवक

आधार कार्ड से युवक की पहचान इंदाछोई निवासी 32 साल का कर्मजीत के रूप में हुई। रात के लगभग 3 बजे युवक के पिता और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। बताया गया कि मृतक बिजली मैकेनिक था। उसका औजारों वाला बैग भी पुलिस ने मौके से किया। आज सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया।

Also Read: सोनीपत में हादसे का शिकार हुई किशोरी, आंधी में उड़कर आई टीन ने काटा गला 

युवक किसी काम से गया था रोहत

वहीं, मृतक के पिता करनैल सिंह ने बताया कि उसका बेटा कर्मजीत अविवाहित था और बिजली मैकेनिक का काम करता था। रविवार शाम 5 बजे को अपने सहकर्मी से यह कहकर निकला था कि वह किसी काम से रोहतक जा रहा है। इसके बाद रात को 3 बजे उन्हें पुलिस से पता चला कि उसकी मौत हो गई है। पिता का कहना है कि पुत्र की किसी से कोई लड़ाई झगड़ा या दुश्मनी नहीं थी।